Sunday, 26 March 2017

The power of that touch....!!!!


कभी कभी जब हम टूट जाते हैं , जब हारने लगते हैं हम । जब doubt करने लगते हैं सब हमारे capability पर ।
जब बस तिरष्कार ही मिलता है हमें । जब कोई नहीं विश्वास  करता हम पर । जब कठिन लगने लग जाते हैं सारे रास्ते । ऐसा समय होता है वह जब हम खोने लग जाते हैं अपने आप को । जो भी capabilities  होती हैं हमारे अंदर, doubt होने लगता है हमे  उन पर भी । जिस चीज में, जिस काम में हम निपूण होते हैं वहाँ भी perform  नहीं कर पाते हम ।
ऐसा लगने लगता है जैसे अब कुछ बचा की नहीं हमारे अंदर। हम doubt  करने लग जाते हैं अपने existence  पर, अपने अस्तित्व पर । हम टूट  जाते हैं अंदर से । गिर जाते हैं सबकी नज़रों में ॥

और ऐसे समय मे कोई आता है, जो हममे एक आशा की किरण जागा जाता है । वो हमे गले लगाकर , थपकी देते हुए कहता है की तुझमे है capability , करेगा तू जो तूने सोचा है। विश्वास है मुझे तुझ  पर  । और जब ऐसा होता है हममे एक नई सी ऊर्जा आ जाती है । और वो इंसान हमे हमेशा  हमेशा के लिए याद हो जाता है।  और सच्च में इंसानियत इसे ही कहते हैं । जब भी कभी हारे हुए, गिरे हुए, मायूष  लोगों से मिले तो एक ऊर्बार थपकी देकर बोले भाई तू कर लेगा । चल आगे बढ़ । ।
हो सकता है की इस थपकी की, इस थोड़े touch  की importance  आपके लिए कुछ न हो लेकिन जिसे मिलती है , उसका लाइफ change  हो सकता है । ।

No comments:

Post a Comment