वो कहते हैं, क्यों नही करते प्यार मुझसे ?
मैं कहता हूं, तुम मुझसे प्यार करती हो तुमने बताया कब है ?
वो कहते हैं,
क्यों रहते ही यूँ दूर मुझसे,
मैं कहता हूँ,
दौड़ा चला आऊंगा, बुलाओ तो सही, आखिर तुमने मुझे पास बुलाया कब है ?
वो कहते हैं,
आंखे लाल है तुम्हारी, चेहरे उदास हैं ।
मैं कहता हूँ , आती नही नींदे तुम्हारे बगैर,
आखिर गोद मे अपने मेरा सिर रखकर तुमने सुलाया कब है?
वो कहते हैं,
एक नशा है तुममें
मैं कहता हूँ "तुम्हारे चंचल आंखों का असर है,
जाम किसी ने मुझे पिलाया कब है ?
वो कहते हैं, यूँ न चाहो तुम मुझे टूटकर,
खो दोगे खुद को मेरे खातिर,
मैं कहता हूँ कि,
खोने दो न बदनसीब हूँ इश्क़ में,
खोने के सिवा कुछ पाया कब है ?
वो कहते हैं ,
क्यों नही कहते तुम्हारे ये लब,
जब इतना तुम मुझसे प्यार करते हो,
मैं कहता हूँ , प्यासे हैं,
तुमने अपने लबों से पिलाया कब है ?
वो कहते हैं,
सच्चा है प्यार तुम्हारा,चाहूंगी तुम्हे ज़िन्दगी भर।
मैं कहता हूँ, चाहो न चाहो तुम, तुम्हारी मर्ज़ी ।
हमने तुम्हे भुलाया कब है ?
वो कहते हैं, क्यों नही करते प्यार मुझसे ?
मैं कहता हूं, तुम मुझसे प्यार करती हो, तुमने ये बताया कब है ?

Awesome lines.. . Touchy 😍
ReplyDelete