देश के असली रत्न, स्वर्गीय श्री रतन टाटा को नमन और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि 💐 ।
पूरे देश को नही विश्व को गर्व है आप पर। हम देशवासी तो इतराते फिरेंगे आप पर । सीना गर्व और दिल कृतज्ञता से भर जाता है जब हम सोचते हैं कि आपने हमारे बीच रहकर , हमारे झारखंड को चुना उस मकसद को पूरा करने के लिए जिस खास मकसद के लिए उस परम पिता परमेश्वर ने आपको चुना होगा.. मानव सभ्यता की सेवा के लिए । भारत माता की सेवा के लिए । भारत के लोगों की, यहां के नागरिकों के जीवन मे वो परिवर्तन लाने के लिए.. जिसके लिए लोग किसी मसीहा का इंतजार करते हैं । नमन हे महापुरुष। नमन आपको । साथ ही ये प्रार्थना कि अगली बार भी यही जन्म लेना, इसी देश में । इसी माटी में । और हर बार सिखाना आप अपने आगे आने वाले पीढ़ियों को कि business को जब सेवा के साथ किया जाए तो व्यवसाय भी बढ़ता है और लोगों का प्यार और आशीर्वाद भी भर भर कर मिलता है । लोग जब एक बार आपको प्यार करना शुरू कर दे, आशीर्वाद मिलने लग जाए आपको, लोगों का अटूट भरोसा अगर आपके साथ जुड़ जाएं तो लोग रतन टाटा बन सकते हैं। मां भारती इंतजार करेगी आपका , आपके अगले जन्म में !!
आज नोएल टाटा के टाटा कंपनी के नए चेयर मैन बनने का news पढ़ा । धक से लगा कुछ । लगा कि हम में से अधिकतर लोग एक फालतू का ego, एक आडंबर , एक घमंड लेकर घूमते है । हम जब अपने सर्वश्रेष्ठ स्थिति में होते हैं तो कईयों के साथ गलत भी कर देते हैं । हमे लगने लगता है कि हम ही तो हैं बस । हम न रहे तो दुनिया ही नही चलेगी । लेकिन हकीकत ये है कि किसी के रहने न रहने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आप यहां से एक बार गए और दुनियां आपने replacement ढूंढने में लग जाएगी । और ढूंढ भी लेगी । बस शर्त ये है कि आप रतन टाटा न हो।
कोई किसी के बिना नहीं मरता । दुनिया किसी के बिना नहीं रुकती । प्रकृति ढूंढ ही लेती है किसी न किसी को ,जो उसे आगे बढ़ाएगा ।परमेश्वर भेज ही देते है किसी न किसी को जो उनके मकसद को पूरा करेगा । तो फालतू का घमंड, आडंबर,ego और दंभ को side में रखते हुए..भगवान ने हमें यहां क्यों भेजा है याद गखते हुए..जिंदगी जीना चाहिए ।Return ticket fix है सबका। जाना ही है एक दिन। बस जिंदगी ऐसी जी जाए कि जिस दिन हम जाए इस दुनियां से हमारे परिवार जनों से ज्यादा और लोगों को दुख हो। हम पूरे देश के लोगों के लिए रतन टाटा नही हो सकते... दो चार लोगों के जीवन में परिवर्तन लाकर उनके लिए तो रतन टाटा बन ही सकते हैं ।
नमन हे महापुरुष ♥️🙏💐💐
✍️✍️Er Ravi R Yadav
#RatanTata #tata #TataMotors #ratantata #ratantatasir
.jpg)
No comments:
Post a Comment