त्याग, समर्पण, जुनून, हौसला,धैर्य और कठिन परिश्रम का पर्यावाची है sylvester Staylon । जब आप कभी हारने लगे ज़िन्दगी से, जब हौसला न हो मन में आगे लड़ने को,जब इन्तेहाँ हो जाए लोगों के ताने सहने का, ऐसे समय मे बड़ा हौसला दे जाता है इनका जीवन ।
Sylvester को शुरू से ही acting का शौक था और उन्होंने अपने जेहन में ये बात अच्छे से बैठा ली थी की उन्हें actor ही बनना है . actor बनने का जूनून इतना था की इन्होने बीच में ही graduation की पढाई छोड़ दी और New York चले गए .
वहां पहुँच कर उन्होंने लगभग हर possible जगह auditions दिए पर कहीं भी सफलता नहीं मिली. इस बीच इन्होने कई पटकथाएं भी लिखीं , पर वो भी सेलेक्ट नहीं हो पायीं .
हालत ऐसी हो गयी की उनके पास अपने परिवार को खिलाने -पिलाने तक के पैसे नहीं बचे , यहाँ तक कि उन्हें अपनी wife के जेवर भी बेचने पड़ गए .
ऐसी situation में कोई आम इंसान किसी भी काम को करने के लिए तैयार हो जाता पर Sylvester ने ठान रखी थी की उन्हें हॉलीवुड में ही जगह बनानी है वो भी एक एक्टर के रूप में .
दिन बड़ी कठिनाई से गुजर रहे थे , ऐसे ही किसी दिन Stallone टीवी पर boxing का एक match देख रहे थे , Weppner और Muhammad Ali की fight चल रही थी , उस वक़्त Ali अपने चरम पे थे और Weppner की हार लगभग तय थी पर बावजूद इसके Wepner डंटे हुए थे , वे बार -बार घूंसे खाते पर फिर भी लड़ना नहीं छोड़ते .
इस match ने Stallone को बहुत inspire किया उन्होंने इसी के आधार पर एक कहानी लिखने की सोची और वे लगातार 24 घंटे तक लिखते रहे और Rocky की script तैयार कर ली .
Script लिख कर वे बहुत excited थे उन्हें पक्का यकीन था की हर कोई इस स्क्रिप्ट को पसंद कर लेगा और वे उसे लेकर बहुत से producers के पास गए पर महीनो तक try करने के बावजूद कोई भी इसपर काम करने को तैयार नहीं हुआ .
Stallone अपनी ज़िन्दगी के सबसे बुरे दिनों से गुजर रहे थे , उनके पास अब बिलकुल भी पैसे नहीं बचे थे , इतने भी नहीं की वे अपने सबसे प्रिय दोस्त अपने कुत्ते को भी पाल सके और एक दिन मजबूर होकर वे एक शराब की दुकान के सामने खड़े हो गए और लोगों से अपना कुत्ता खरीदने के लिए कहने लगे . बहुत आग्रह के बाद किसी ने 25$ में उनका कुत्ता खरीद लिया . शायद ये स्टॉलोन की life का सबसे बुरा दिन था उन्हें वो करना पड़ा था जिसके बारे में वे सपने में भी नहीं सोच सकते थे।
खैर इस दौरान वे Rocky की script लेकर घूमते रहे और अंततः एक producer को ये कहानी पसंद आ गयी और उसने script खरीदने के लिए एक लाख डॉलर का offer दिया . जिसके जेब में एक भी पैसे न हों अगर उसे इतना बड़ा ऑफर मिले तो वो क्या करेगा। Of course वो बिना एक पल गँवाए इसे accept कर लेगा।
पर ऐसी स्तिथि में भी Stallone ने शर्त रखी की वो स्क्रिप्ट तभी देंगे जब फिल्म में रॉकी का रोल उन्हें करने को दिया जाएगा. पर producer इस बात के लिए तैयार नहीं हुआ और उसने यह कह कर मना कर दिया की वो एक writer हैं actor नहीं , इसलिए उन्हें ये role नहीं मिल सकता है .
जब इस बात को दो हफ्ते बीत गए तो एक बार फिर producer ने उनसे contact किया और script के और भी अधिक पैसे देने का offer दिया … पर Stallone तैयार नहीं हुए। प्रोडूसर ऑफर बढ़ाता गया और Stallone इंकार करते रहे , यहाँ तक की चार लाख DOLLAR तक का offer मिलने के बाद भी Stallone इस बात पर अड़े रहे की Rocky का role सिर्फ और सिर्फ वही करेंगे .
अंत में producer को झुकना पड़ा , वो Stallone को रॉकी का रोल देने को तैयार हो गए पर स्क्रिप्ट के बदले में सिर्फ 25000 डॉलर ही दिए।
पैसा मिलते ही Stallone सबसे पहले उस शराब की दूकान पर गए जहाँ किसी आदमी को उन्होंने अपना कुत्ता बेचा था , वहां वो उस आदमी का इंतज़ार करने लगे, तीन दिन के इंतज़ार के बाद वो उन्हें मिला। स्टॉलोने ने कुत्ते के लिए 150 $ देने की पेशकश की पर वो आदमी तैयार नहीं हुआ …Stallone अपना offer बढ़ाते गए और अंत में बात 15000 Dollar और Rocky मूवी में एक छोटे से रोल पर ख़त्म हुई . Movie में आप उस आदमी और कुत्ते को देख सकते हैं .
Rocky बनी , release हुई और हम सब जानते हैं वो कितनी बड़ी हिट साबित हुई . उसे 1976 में Best Picture का Academy Award मिला . और इसके बाद Sylvester Stallone ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा ….Rocky और Rambo series के साथ -साथ उन्होंने बहुत सी हिट फिल्मे दी और आज अपनी मेहनत , लगन और कभी भी हार ना मानने वाले ज़ज़्बे के दम पर पूरी दुनिया के के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।!




Awesome..... great...soo inspiring story🎉✌️✌️
ReplyDelete